News UpdateUttarakhand

धूमधाम से मनाया गया अमृत महोत्सव

डोईवाला। स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ, आजादी का अमृत महोत्सव न्यू एरा चिल्ड्रन एकेडमी खैरी डोईवाला में धूमधाम से मनाया गया। अमृत महोत्सव के अवसर पर विद्यालय में ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गये। इस अवसर विद्यालय के संरक्षक सर्वेश्वर दत्त गैरोला एवं प्रबन्धक समिति के सदस्य आनंद मणी भट्ट ने विद्यालय परिवार को आजादी के अमृत महोत्सव की शुभकामनाएं दी। छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. भूपेन्द्र यमंदगी ने बच्चों को आजादी के अमृत महोत्सव एवं शहीदों के बलिदान को याद करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अभिभावक एवं विद्यालय प्रबंधक समिति के सदस्य मौजूद रहे। प्रबन्धक समिति की सचिव खुशबू रतूड़ी, अनीता गैरोला एवं अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। मंच का संचालन मनप्रीत कौर एवं करनप्रीत कौर ने किया। इस पावन पर्व पर विद्यालय देशभक्ति गीत से आजादी के वीरों की दिलाई, और सभी को स्वतंत्रता दिवस समारोह पर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय शिक्षक, संदीप बमोला, सिमरन कौर, प्रियंका बमोला, निधि गौड़, सुनीता प्रभाकर कविता जोशी, मीनाक्षी, अंजू बहुगुणा, ममता राणा,नीलम ने भी सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक ममतोष गैरोला ने स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ आजादी के अमृत महोत्सव पर सभी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button