News UpdateUttarakhand

अम्मू केयर चौरिटेबल ट्रस्ट ने संत महात्माओं को वितरित की खाद्य सामग्री

हरिद्वार। श्री गौतमी नित्यानंदाना ट्रस्ट के माध्यम से भूपतवाला स्थित अम्मू केयर चौरिटेबल ट्रस्ट द्वारा एक सौ एक गरीब संत महात्माओं को कंबल, जुराबे, कैप, मास्क एवं भोजन सामग्री वितरित की गई। इस दौरान श्री गौतमी नित्यानंदाना ट्रस्ट के अध्यक्ष गन्टेला वासुदेव शर्मा ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आकर गरीब, असहाय लोगों की सहायता करनी चाहिए। और मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। निराश्रित लोगों की सहायता करने से ईश्वर भी प्रसन्न होते है। ट्रस्ट के संस्थापक मोहन गुरूजी की प्रेरणा से अम्मू केयर चौरिटेबल ट्रस्ट की शाखाएं सत्रह देशों में संचालित है। जिसके माध्यम से निर्बल और असहाय लोगों की लगातार विभिन्न सेवा प्रकल्पो के द्वारा मदद की जा रही है। और आगे भी निरंतर यह सेवा प्रकल्प जारी रहेंगे। जिनमें निरंतर बढ़ोत्तरी कर समाज के गरीब तबके को इसका लाभ पहुंचाया जाएगा। गन्टेला पदमजा रानी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड ऋषि मुनियों की तपस्थली है। और संत महापुरुषों के आशीर्वाद से अम्मू केयर चौरिटेबल ट्रस्ट लंबे समय से समाज कल्याण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करता चला आ रहा हैं। कोरोना काल में भी हजारों लोगों को कच्चे राशन सहित विभिन्न खाद्य सामग्री वितरित की गई। हमारा लक्ष्य अधिक से अधिक देशों में निवास कर रहे गरीब लोगों की सेवा करना है। हम सभी को अपने सामर्थ्य अनुसार निराश्रित लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। तभी एक सशक्त समाज का निर्माण हो सकता है। और मानव सेवा करने से मन को भी शांति प्राप्त होती हैं। इसके साथ ही समाज को भी एक सकारात्मक संदेश प्रसारित होता है। इस अवसर पर नंदकिशोर पांडे, नीरज पाल, कृष्णमूर्ति गारो, विजय सारथी, विजय पाठक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button