Uttarakhand

महिला के साथ लूट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। दिनांक 24/01/21को श्रीमती मीना देवी पत्नी किशन सिंह निवासी एमडीडीए कॉलोनी केदारपुरम डिफेंस कॉलोनी थाना नेहरू कॉलोनी ने थाना को सूचना दी कि दिनांक 18/01/21 को मैं टिहरी हाउस के पास से अपने घर जा रही थी,  की पीछे से आ कर दो स्कूटी सवार लड़कों ने मेरा पर्स छीन लिया,  जिसके अंदर मेरा मोबाइल फोन व ₹ 30000 रखे थे।  वादी की तहरीर पर तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया गया।  घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक नेहरुकोलोनी द्वारा  एक टीम का गठन किया गया।  गठित टीम द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन किया गया।  दिनांक 25/01/21 को गठित टीम द्वारा घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों  को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*नाम पता अभियुक्त गण;-*
1-  अनमोल पुत्र नवीन कुमार निवासी बोराडी नई टिहरी हाल सिद्ध विहार नेहरू ग्राम रायपुर
2-  साहिल अली पुत्र इस्तकार निवासी बौरारी न्यू टेहरी हाल वैभव बिहार,  नवादा नेहरू कॉलोनी
 *बरामदगी विवरण*
1-  एक मोबाइल फोन विवो कंपनी का
2-   2500 रुपए
3-  एक पर्स
4- घटना में प्रयुक्त स्कूटी
*नोट:-*  पूछताछ में अभियुक्त गणों द्वारा  बताया गया कि उनके द्वारा बाकी रुपए खर्च कर दिए गए हैं।  दोनों नशा करने के आदी हैं और नशे की पूर्ति के लिए इस तरह की घटना को अंजाम देते हैं।

Related Articles

Back to top button