News UpdateUttarakhand
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर सहित बीकेटीसी के सभी अधीनस्थ मंदिर ग्रहणकाल सूतक शुरू होते बंद हुए

गोपेश्वर/रूद्रप्रयाग। देशव्यापी चंद्रग्रहण के कारण श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ मंदिर सहित सभी छोटे बड़े अधीनस्थ मंदिर चंद्रग्रहण शुरू होने के सूतक काल 9 घंटे पहले अर्थात सितंबर रविवार दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर ग्रहणकाल तक के लिए बंद हो गये है इसके बाद सभी मंदिर 8 सितंबर प्रातः शुद्धिकरण के पश्चात यथा समय दर्शन हेतु खुलेंगे। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने ें यह जानकारी दी। ग्रहण अर्ध रात्रि को समाप्त हो रहा है। लेकिन मंदिरों के कपाट पूर्व की भांति ही ब्रह्म मुहूर्त अर्थात प्रातः 4 बजे से साढे चार बजे तक खुलेंगे।



