PoliticsUttarakhand

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मागदर्शन में प्रदेशभर में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा :-विजय सारस्वत

देहरादून।  उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेशभर में चलाये जा रहे कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत देहरादून के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किये गये हैं जिनके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रवक्ता महेश प्रताप राणा को समन्वय का दायित्व सौंपा गया था, परन्तु श्री महेश प्रताप राणा के हरिद्वार जनपद मे संगठनात्मक गतिविधियों में व्यवस्तता के कारण समन्वय का दायित्व युवा नेता संदीप चमोली को सौंपा गया  है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश प्रशिक्षण कमेटी के अध्यक्ष विजय सारस्वत ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मागदर्शन में प्रदेशभर में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत श्री महेश प्रताप राणा को देहरादून जनपद में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रशिक्षुओं एवं कार्यकर्ताओं के मध्य समन्वयक का दायित्व सौंपा गया था परन्तु उनके हरिद्वार जनपद में संगठनात्मक गतिविधियों में व्यस्तता के कारण देहरादून की बची हुई विधानसभाओं में प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान श्री संदीप चमोली को समन्वय की जिम्मेदारी सौंपते हुए उनसे अपेक्षा की गई है कि वे एआईसीसी से नियुक्त प्रशिक्षुओं एवं कार्यकर्ताओं के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम समपन्न करवाने में सहयोग करेंगे।

Related Articles

Back to top button