News UpdateUttarakhand

शपथ ग्रहण के पश्चात सीएम ने स्पीकर से की भेंट

देहरादून। विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के उपरांत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट कीद्य इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई व शुभकामनाएं दीद्य
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के बीच  कल से प्रारंभ हो रहे बजट सत्र से संबंधित विषयों पर बातचीत हुई। वहीं प्रदेश के विकास से जुड़े महत्तवपूर्ण मुद्दों पर भी वार्ता हुईद्य इस अवसर पर वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button