News UpdateUttarakhand

भाजपा नेत्री मधु जैन से प्रयासों के बाद जारी की स्कूल ने बच्चे की टी.सी.

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की महानगर उपाध्यक्ष मधु जैन को जानकारी मिली की कोरोना के चलते मोती बाजार निवासी सुरेंद्र प्रसाद का कामकाज ठप होने से स्कूल में फीस ना जमा करने के कारण स्कूल द्वारा बच्चे को टीसी नहीं दी जा रही है। मधु जैन ने जाकर सुरेंद्र प्रसाद से मुलाकात की जिससे उनको जानकारी मिली कि उनके 5 बच्चे हैं और वह खुद कैंसर से पीड़ित हैं और डॉक्टर ने इलाज के लिए जवाब दे दिया है।
 कोरोना के चलते काम धंधे सब बंद हो गए हैं जिससे उनकी माली हालत खराब हो रखी है। फीस ना देने पर स्कूल द्वारा टीसी नहीं दी जा रही है, जिससे उनके बच्चों का भविष्य आधर में है। मामले को संज्ञान में लेते हुए मधु जैन ने स्कूल प्रबंधक से सुरेंद्र प्रसाद की दशा की परिवार की जानकारी दी और स्कूल प्रबंधन से निवेदन किया कि इनके बच्चों की टीसी जारी कर दें जिससे यहां अपने बच्चों को किसी सरकारी स्कूल में दाखिला करा दें। जिससे आने वाले समय में इन बच्चों को भविष्य खराब ना हो जिसके कारण वह अपनी पढ़ाई आगे जारी रख सकें। स्कूल प्रबंधक ने तुरंत उनके निवेदन को स्वीकार किया और सुरेंद्र प्रसाद के बच्चों कि टीसी जारी करा दी। टीसी जारी होने पर सुरेंद्र प्रसाद ने मधु जैन और स्कूल प्रबंधक का धन्यवाद दिया। इस मौके पर एसपी सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button