News UpdateUttarakhand

जेठ पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

हरिद्वार। विवाहिता ने कोर्ट के आदेश पर रानीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। रानीपुर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने शिकायत कर बताया कि प्रवीण कुमार उर्फ प्रदीप अरविंद और इंदु उर्फ भोली शादी के बाद से ही दहेज कम लाने के लिए ताने मारते थे और मारपीट की। अक्सर गाली-गलौज करते थे। विवाहिता ने आरोप लगाया कि जेठ प्रवीण कुमार ने अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म किया। रानीपुर कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button