News UpdateUttarakhand

किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र से बहला-फुसलाकर ले जाई गई किशोरी को देहरादून से बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। किशोरी के बयान कोर्ट में दर्ज कराए गए हैं।
कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि क्षेत्र की इंदिरा बस्ती निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी को एक युवक बहला फुसलाकर ले गया है। महिला एसआई पूजा पांडे की अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने सूचना मिलने पर देहरादून के सुद्धोवाला मार्ग पर एक कालोनी में पहुंचकर किशोरी को बरामद कर लिया। आरोपी युवक राज निवासी जोगियानपुर जिला सहारनपुर यूपी को भी पकड़ लिया गया।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। किशोरी के बयान कोर्ट में दर्ज कराए गए हैं, जिसके बाद धाराओं में बढ़ोतरी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button