Uttarakhand

अभिनव कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र*  द्वारा सिडकुल से सम्बन्धित जांच कार्यो में प्रगति समीक्षा ली गयी

देहरादून। अभिनव कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र*  द्वारा आज दिनांक *22.08.2020* को पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, गढ़वाल परिक्षेत्र देहरादून में *सिडकुल के कार्यों में हुई अनियमितताओं* की जाँच हेतु गठित *एस0आई0टी0* के जाँच अधिकारियों के साथ *विडियो कॉन्फ्रेंसिंग* से गोष्ठी कर उक्त प्रकरण से सम्बन्धित जांच कार्यो में प्रगति समीक्षा ली गयी।
       समीक्षा बैठक में जनपद *देहरादून* की *07* पत्रावली,जनपद *हरिद्वार* की *03* पत्रावली, जनपद *ऊधमसिंह नगर* की *06* पत्रावली, जनपद *पौड़ी गढ़वाल* की *08* पत्रावली, जनपद *नैनीताल* की *02* पत्रावली, जनपद *अल्मोड़ा* की *01* पत्रावली, जनपद *पिथौरागढ़* की *02* पत्रावली का विवेचकवार समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान विवेचक द्वारा उपरोक्त पत्रावलियों में निर्माण कार्य स्वीकृती प्रक्रिया, MOU में हस्ताक्षर, निर्मित कार्य हस्तान्तरण प्रक्रिया, कार्य विलम्ब शुल्क नहीं लिये जाने सम्बन्धी अनियमितता का होना बताया गया। साथ ही कुछ जनपदों में तकनीकि विशेषज्ञ मिल गये हैं परन्तु अनेक कार्यों की  *Measurment Book*  नही मिल पाने के कारण निरीक्षण में विलम्ब होना भी बताया।
       पुलिस महानिरीक्षक महोदय* द्वारा उपरोक्त सन्दर्भित पत्रावलियों में *कार्य निर्माण स्वीकृती प्रक्रिया, MOU, निर्मित कार्य के हस्तान्तरण में हस्ताक्षर हेतु अधिकृत व्यक्तियों की सूची एवं Measurment Book* उपलब्ध कराने हेतु सम्बन्धित विभाग *सिडकुल* व *UPRNN* आदि से पत्राचार करने के निर्देश दिये गये इसके अतिरिक्त *तकनीकी टीम के सदस्यों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर 02 सप्ताह में प्रभावी कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये गये*।
       उक्त गोष्ठी में  दलीप सिंह कुंवर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर, प्रदीप कुमार राय, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल, श्री देवेन्द्र सिंह पींचा अपर पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर,  भूपेन्द्र सिंह  धौनी क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश, सुश्री पल्लवी त्यागी क्षेत्राधिकारी नेहरु कॉलोनी एवं जनपद देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़, नैनीताल व जनपद अल्मोड़ा* के जाँच अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button