News UpdateUttarakhand

आप कार्यकर्ताओं ने डोईवाला में भाजपा कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

ऋषिकेश। आप कार्यकर्ताओं ने डोईवाला में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदेश प्रवक्ता राजू मौर्य ने कहा कि सरकार तीर्थ पुरोहितों के हक-हकूकों के साथ देवस्थानम बोर्ड बनाकर खिलवाड़ कर रही है। जब तीर्थ पुरोहितों ने इसके खिलाफ आवाज उठाई तो सरकार ने उच्च स्तरीय समिति बनाकर तीर्थ पुरोहितों को बरगलाने का काम किया। तीर्थ पुरोहित इस बात को समझ चुके हैं और उन्होंने केदारनाथ से आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। इसके समर्थन में आप पार्टी सभी विधानसभाओं में प्रदर्शन कर रही है। कहा कि देवस्थानम बोर्ड को जल्द भंग किया जाए। प्रदर्शन करने वालों में अशोक सेमवाल, गणेश कुड़ियाल, सरदार प्यारा सिंह, वकील खान, आयशा खान, सरदार जसवीर सिंह, भजन सिंह, भानु प्रताप, विजय पाठक, चांदनी, मुस्कान, फातिमा, चरणजीत सिंह, दिलशाद, इकबाल, राजकुमार आदि शामिल थे।

Related Articles

Back to top button