News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर 532 लोगों का चालान किया

देहरादून। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जिला प्रशासन की टीम द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर कुल 295 व्यक्तियों के चालान किये गये, जिनमें ऋषिकेश में 267, मसूरी में 28 चालान किये गये। इसके अतिरिक्त पुलिस टीम द्वारा जनपद अन्तर्गत सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग न करने पर 237 व्यक्तियों के चालान किये गये।
जिला प्रशासन द्वारा आज जनपद के विभिन्न चयनित स्थानों पर अधिकृत 12 मोबाईल वैन के माध्यम से 113 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। दुग्ध विकास विभाग द्वारा कन्टेंनमेंट जोन क्षेत्रान्तर्गत 46 ली दुध विक्रय किया गया। विज्ञप्ति जारी किये जाने तक वायुसेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पंहुचे 726 प्रवासी व्यक्तियों को स्वास्थ्य जांच उपरान्त जनपद में क्वारेंटीन किया गया है। इसी प्रकार जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 265 व्यक्तियों को गंतव्यों हेतु भेजा गया। विज्ञप्ति जारी किये जाने तक काठगोदाम से देहरादून रेलवे स्टेशन पर 124 व्यक्ति पंहुचे, इसी प्रकार देहरादून रेलवे स्टेशन से दिल्ली हेतु 336 एवं काठगोदाम हेतु 210 व्यक्ति गये। को

Related Articles

Back to top button