Uttarakhand

आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड ने संगठन विस्तार के दृष्टिगत अमित जोशी को प्रदेश संगठन मंत्री (कुमाऊँ मंडल) पर किया नियुक्त

देहरादून। अमित जोशी को प्रदेश में जहां एक और सम्पूर्ण कुमाऊँ मंडल मे विधान सभावार संगठन के  विस्तार  की जिम्मेदारी दी गयी है, वहीं उन्हे  प्रदेश कार्यसमिती में  महत्वपूर्ण भूमिका मे स्थान देने के साथ साथ उनकी  संगठनात्मक क्षमता का उपयोग कुमाऊँ मंडल में विभिन्न मौर्चों व घटक संगठनों के निर्माण में भी किया जाना है ,  आपको बता दें की आम आदमी पार्टी लगातार संगठन विस्तार का काम तेज़ी से कर रही है। हाल ही में पार्टी ने 70 विधानसभा प्रभारियों की भी घोषणा की थी।  अमित जोशी को कुमाऊँ में संगठन का प्रभार देना पार्टी की एक सोची समझी रणनीति है। कुमाऊँ क्षेत्र में अमित जोशी का खासा राजनैतिक प्रभाव है। प्रोफेशनल कांग्रेस पर अमित जोशी संगठन निर्माण में अपनी क्षमता का लोहा मनवा चुके हैं । ऐसे में कुमाऊँ में पार्टी ने अमित जोशी को संगठन की बेहद अहम जिम्मेदारी सौंप दी है। उक्त जिम्मेदारी पर  अमित जोशी ने कहा की पार्टी ने उन्हें स महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए चुना है जिसके लिए उन्होंने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया जी के साथ प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया जी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने एक खास वार्ता में कहा की उत्तराखण्ड में लोगो को मज़बूत तीसरा विकल्प देने का वक़्त आगया है और इसमे उत्तराखण्ड के हर वर्ग भागीदारी होगी।
      प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए बताया की केंद्रीय नेतृत्व के साथ हुए विमर्श के बाद ही अमित जोशी को यह अत्यंत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है, कहा की अमित जोशी के आने से केवल कुमाऊँ में ही नही बल्कि पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओ में उत्साह है और उन्होंने विश्वास जताया की हर बूथ पर अब 10 नही बल्कि 100 यूथ के टारगेट के साथ संगठन निर्माण कार्य किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button