News UpdateUttarakhand

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान 

देहरादून। प्रदेश के ब्लड बैंकों में ब्लड की कमी की विभिन्न माध्यमों से मिल रही जानकारी से संज्ञान लेते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आईएमए चकराता रोड स्थित ब्लड बैंक रक्तदान किया गया।
आम आदमी पार्टी की प्रदेश संचालन समिति के अध्यक्ष रहे नवीन पिरशाली, पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री उमा सिसौदिया, पूर्व देहरादून महानगर अध्यक्ष अशोक सेमवाल व अमरीश गौड़ द्रारा रक्तदान किया गया। इस अवसर पर नवीन पिरशाली ने कहा कि देशव्यापी संकट की इस घड़ी में हम सब प्रदेशवासियों को एकजुट होकर कोरोना वायरस को हराने के लिए अधिक से अधिक सहयोग करना चाहिये और अपने आसपास के ब्लड बैंकों में तुरंत रक्तदान करना चाहिए ताकि आपातकालीन स्थिति में किसी भी मरीज को खून की कमी ना हो।

Related Articles

Back to top button