News UpdateUttarakhand

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत दून में युवा उत्सव का हुआ आयोजन

देहरादून। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश भर में युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में नेहरू युवा केन्द्र देहरादून एवं सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून तथा उत्तराखण्ड डिफेंस एकेडमी देहरादून द्वारा देहरादून के सीआईएमएस कॉलेज में सोमवार को युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे तथा एडवोकेट ललित जोशी विशिष्ठ अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

         कार्यक्रम में सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी व नेहरू युवा केन्द्र देहरादून के जिला युवा अधिकारी राजकुमार सिंह ने मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का स्वागत किया तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथि द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने अपने संस्थान में सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के प्रयासों से पिछले 9 सालो में युवाओं की दशा में बड़ा परिवर्तन हुआ है। वहीं नेहरू युवा केन्द्र देहरादून के जिला युवा अधिकारी अविनाश कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा सबके सम्मुख रखी। कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सांसद नरेश बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर क्षेत्र में युवाओं को बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। वह परीक्षाओं पर युवाओं से चर्चा करते हैं, युवाओं को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम देवभूमि में बैठे हैं, यहां चारधामों का वास हैं। हमारे युवाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अपनी संस्कृति का प्रदर्शन किया है। देवभूमि में देवी-देवताओं का वास हैं, इसका प्रत्यक्ष प्रमाण इस कार्यक्रम में देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र जब आगे इस तरह के कार्यक्रम करे तो देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले छात्र-छात्राओं को भी अपनी संस्कृति के प्रदर्शन का मौका दे।

Related Articles

Back to top button