AdministrationNews UpdateUttarakhand

आगामी ईद-उल फितर को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस द्वारा किया गया शान्ति समिति गोष्ठी का आयोजन

पटेलनगर पुलिस द्वारा आगामी ईद-उल फितर को सकुशल सम्पन्न कराने के    
                      दृष्टिगत की गयी शान्ति समिति गोष्ठी का आयोजन ।
देहरादून। आगामी ईद-उद –फितर त्यौहार के दृष्टिगत श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने –अपने क्षेत्र में विभिन्न समुदायों के सम्भ्रान्त नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ आगामी त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु गोष्टी का आयोजन करने के निर्देश निर्गत किये गये है । जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी  सदर के निकट पर्यवेक्षण  में आज दिनांक 1-05-2022 को व0उ0नि0 पटेलनगर द्वारा थाना परिसर /चौकी बाजार /चौकी आईसबीटी में गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें सभी धर्मों के सम्भ्रान्त व्यक्तियों व जनप्रतिनिधियों एवं CLG मेम्बर को बुलाकर उक्त त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु विस्तार से चर्चा की गयी । सभी ने त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु अपने –अपने सुझाव भी दिये गये तथा  सभी ने त्यौहार को सोहार्दपूर्ण मनाने हेतु आश्वस्त कर पुलिस को आवश्यक पूर्ण सहयोग देने हेतु कहा गया ।

Related Articles

Back to top button