News UpdateUttarakhand

श्री श्रीबालाजी सेवा समिति के तत्वाधान में 26 अप्रैल से 2 मई तक किया जा रहा श्रीमद भागवत कथा का आयोजन

देहरादून। कृपया विदित हो कि,* *श्री श्रीबालाजी सेवा समिति* के तत्वाधान में 26 अप्रैल से 2 मई तक श्रीगुरुनानक ग्राउंड बन्नू स्कूल, रेसकोर्स, देहरादून* में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, संस्था के अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने बताया कि इस आयोजन में जिसमें कथा अमृत *सुश्री पूज्य जया किशोरी जी* के मुखारविन्द से बरसाया जायेगा।  भगवत कृपा एवं *प्रेरणा* से  हमें और आपको यह शुभ अवसर प्राप्त होने जा रहा है

आप सभी से निवेदन है कि इस *भावभक्ति* पूर्ण कार्य में सम्मिलित होकर कृतार्थ करें और प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे से 7 बजे तक होने वाले पतित पावनी *भागवत कथा* का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करें।

जीवन में व्यस्तताएं तो चलती रहेंगी, और कभी समाप्त नहीं होंगी लेकिन इन *सांसारिक कर्मों* व व्यस्तताओं में से थोड़ा समय प्रभु स्मरण के लिए निकालकर अपनी जीवनयात्रा को सफल बनाएं।

Related Articles

Back to top button