National

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तंज, ‘मेक इन इंडिया’ को बताया ‘फेक इन इंडिया’ –

नई दिल्ली: कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार की मुहिम मेक इन इंडिया का मजाक उड़ाया है. राहुल ने मेक इन इंडिया को फेक इन इंडिया कहा है.

इसके साथ ही राहुल ने एक अखबार की एक खबर को ट्वीट किया है जिसमें कहा गया है कि नए प्रोजेक्ट में भारत की कंपनियों ने 13 साल में सबसे कम निवेश किया है. राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में #FakeinIndia का प्रयोग किया है|

राहुल गांधी के इस बयान अभी बीजेपी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. आपको बता दें कांग्रेस अध्यक्ष ट्विटर लगातार मोदी सरकार की नीतियों को लेकर हमलावर हैं.

Related Articles

Back to top button