News UpdateUttarakhand

तेज गति कार ने लोडर व राहगीर को टक्कर मारकर घायल किया

देहरादून। तेज गति कार ने लोडर व राहगीर को टक्कर मारकर घायल कर दिया। कार चालक घायल को अपने वाहन में डालकर अस्पताल ले गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह पांच बजे एक कार संख्या यूके 08 एक क्यू 8735 का चालक तेज गति से कार को चलाते हुए बल्लीवाला चैक पर एक लोडर टैम्पों को टक्कर मार दी जिससे टैम्पो पलटतेकृपलटते बचा इसी दौरान कार चालक ने एक राहगीर को भी अपना निशाना बनाते हुए उसको भी अपनी चपेट में ले लिया जिससे राहगीर गम्भीर रूप से घायल होकर वहीं पर गिर गया। जिसको कार चालक ने अपने वाहन में डालकर अस्पताल पहुंचाया। बसंत विंहार थाना प्रभारी महादेव उनियाल फोन पर सम्पर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि दुर्घटना तो हुई है लेकिन वाहन चालक घायल को कौन से अस्पताल में ले गया इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस को अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि कौन घायल हुआ और वह कहां पर भर्ती है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button