News UpdatePoliticsUttarakhand

बढती महंगाई के खिलाफ उत्तराखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया विरोध प्रदर्शन

देहरादून। दिन प्रति दिन बढती महंगाई के खिलाफ आज उत्तराखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन के साथ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महंगाई के खिलाफ भाजपा सरकार की शव यात्रा निकालकर अपना विरोध दर्ज किया गया। इस अवसर पर बडी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

     पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन से भाजपा शर्म करो, डूब मरो, भाजपा सरकार मुर्दाबाद की नारेबाजी के साथ भाजपा सरकार की शव यात्रा निकालते हुए गांधी पार्क होते हुए घंटाघर एवं वापस ऐस्लेहाॅल चौक पर पहुंचकर भाजपा सरकार के पुतले को आग के हवाले किया।

      प्रदेश महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है, महंगाई से देश के नागरिकों की कमर टूटती जा रही है। अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड आॅयल की कीमतें लगातार घट रही हैं मगर मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम नहीं कर रही हैं। बीते 9 सालों में पेट्रोलियम प्रोडक्टस् पर कर लगाकर 30 लाख करोड़ रूपए जनता की जेब से निकाले गए हैं। 2014 में जो गैस का सिलेंडर 410 रू0 का था, आज 1150 रू0 के पार है। पेट्रोल के दाम 70रू. प्रति लीटर से बढ़कर 100 रू0 प्रति लीटर के पार हो गए हैं, जबकि डीजल के दाम 55 रू0 प्रति लीटर से बढ़कर 90 रू0 प्रति लीटर के करीब पहुंच गये हैं। खाने के तेल और दाल की कीमत 70 रू0 प्रति किलो थी, वह 200 रू0 प्रति किलो को पार कर गई है। आम गरीब की थाली से सब्जी, दाल गायब होने लगी है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की गरीब विरोधी नीतियों एवं जीएसटी की बर्बर मार से दही, पनीर, लस्सी, आटा, सूखा सोयाबीन, मटर व मुरमुरे भी बच नहीं सके, उन पर भी 5 फीसदी जीएसटी लगा कर गरीब आदमी को इन चीजों से भी दूर करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। उत्तराखण्ड जैसे राज्य जिनकी आय का एकमात्र साधन पर्यटन एवं तीर्थाटन है परन्तु भाजपा सरकार ने होटल के कमरे, अस्पताल के आईसीयू बैड पर भी जीएसटी थोप दी गई है। रोज-रोज बढ़ती महंगाई के चलते आम आदमी का जीना दूभर हो चुका है।

     कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष आशा मनोरमा शर्मा, नजमा खान, चन्द्रकला नेगी, मीना शर्मा, पायल बहल, शिवानी थपलियाल, खष्टी बिष्ट, बीना जोशी, अल्का पाल, गीता पंवार, महानगर अध्यक्ष उर्मिला थापा, महामंत्री पुष्पा पंवार, अनुराधा तिवारी, गीता पंवार, कैलाशी देवी, नन्दा बिष्ट, रेखा सोनकर, मोनिका ढाली, अंशुल त्यागी, राधा बिष्ट, लता तिवाडी, आशा रावत, अंजु मिश्रा, संध्या पंवार, बसंन्ती त्यागी, ललिता भण्डारी, सावित्री सनवाल, मंजू चाौधरी, रश्मिी देवराडी, मुन्नी देवी, सुनीता कश्यप, रेखा ढींगरा आदि शामिल थे।

Related Articles

Back to top button