News UpdateUttarakhand

मृतकों की आत्मा शांति के लिए किया पौधारोपण

ऋषिकेश। चमोली स्थित एसटीपी में करंट फैलने से 16 व्यक्तियों की मृत्यु की घटना में मृतकों की आत्मा शांति के लिए श्री राम तपस्थली आश्रम ब्रम्हपुरी में संतों ने पौधारोपण किया। श्री विरक्त वैष्णव मंडल व अखिल भारतीय संत समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास महाराज की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मौन रखकर संतो ने मृतकों की आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की। स्वामी दयाराम दास महाराज ने कहा कि इस घटना से संत समाज भी व्यथित है। मृतकों की स्मृति में आश्रम परिसर में 108 औषधि और छायादार पौधों का रोपण किया गया। तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी अपरोक्षानु नन्द सरस्वती, महंत जगदीश प्रपन्नाचार्य, महंत सीतारामदास, आलोक हरि महाराज, स्वामी अखंडानंद, महंत महावीर दास, महंत प्रमोद दास आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button