News UpdateUttarakhand

जल निगम का एमडी बनने पर सुरेश पन्त को दी बधाई

देहरादून। कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद ने परिषद के वरिष्ठ सदस्य सुरेश चंद्र पंत को जल निगम का एम डी बनाये जाने पर आज उनके आवास पर जाकर उन्हें बधाई व शुभकामनाएँ दी।इस अवसर पर परिषद के महासचिव गोविन्द पान्डे ने कहा कि पंत जी बहुत सरल ओर जमीनी स्तर के व्यक्ति हैं। यही कारण है कि वे आज इस मुकाम तक पहुंचे। वे उत्तराखंड के पहाड़ों से भली भांति परिचित हैं।उल्लेखनिय है कि सुरेश पन्त जब मुख्य अभियंता के पद पर आसीन थे तब उन्होंने पेयजल समस्या के निदान को बहुत ही उत्कृष्ट कार्य किये।
परिषद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट किया कि उन्होंने उत्तराखंड के योग्य व कर्मठ व्यक्ति को पेयजल निगम का एम डी बनाया।
बधाई देने वालों में परिषद के अध्यक्ष कमल रजवार, महासचिव गोविंद पांडे, जी डी जोशी ,एन डी जोशी,प्रकाश अवस्थी, एम एम पंत, विपिन पंत,उमेश भट्ट, दिनेश पांडे, तथा परिषद की कार्यकारिणी के अनेक सदस्य मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button