News UpdatePoliticsUttarakhand

राहुल गांधी को मणिपुर में रोके जाने की कांग्रेस नेता धीरेन्द्र प्रताप ने की निंदा

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के मणिपुर दौरे में उन्हें पुलिस द्वारा रोके जाने की कड़ी निंदा की है ।
     धीरेंद्र प्रताप ने इसे राहुल गांधी के प्रजातांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए कहा है कि एक और तो मणिपुर के लोगों का खून बहाया जा रहा है और दूसरी और उनके दुखों को बांटने वहां पहुंचे राहुल गांधी को रोककर लोकतंत्र की एक तरह से हत्या कर दी गई है ।
धीरेंद्र प्रताप ने महामहिम राष्ट्रपति मुर्मू से अपील करते हुए कहा है कि वे देश के प्रथम नागरिक होने के नाते मणिपुर में प्रजातांत्रिक अधिकारों की बहाली करें और वहां पर रहने वाले हर व्यक्ति की जान माल की सुरक्षा हेतु तत्काल हस्तक्षेप करें।

Related Articles

Back to top button