News UpdatePoliticsUttarakhand

राहुल गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी कांग्रेसजनों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम किये जायेंगे आयोजित

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  करन माहरा के आह्वान पर कल दिनांक 19 जून, 2023 को पार्टी के शीर्ष नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी के जन्म दिन को सभी जिला मुख्यालयों पर धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है।

     उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि राहुल गांधी जी के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी जिला एवं महानगर मुख्यालयों में कांग्रेसजनों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे जिसके तहत चिकित्सालयों, वृद्धाश्रमों एवं अनाथालयों में फल वितरण आदि का आयोजन किया जायेगा।

      प्रदेश अध्यक्ष  करन माहरा ने सभी जिला जिला एवं महानगर अध्यक्षगणों से अपेक्षा की गई है कि वे अपने-अपने जिला एवं महानगर मुख्यालयों में पार्टी के शीर्ष नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष  राहुल गांधी जी के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनायेंगे। इन कार्यक्रमों में पार्टी के सभी स्थानीय वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष  करन माहरा जी ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, जिला/शहर कांग्रेस कमेटियों, अनुषांगिक संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षगणों से भी कार्यक्रम में बढ़चढ कर प्रतिभाग करने का आग्रह करते हुए कहा है कि वे अपने-अपने जनपद में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अपने संगठन/विभाग/प्रकोष्ठ की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

Related Articles

Back to top button