AdministrationNews UpdateUttarakhand

महिला कलाकारों द्वारा किए जा रहे राम लीला मंचन में द्वारीखाल प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने किया प्रतिभाग

पौडी गढवाल। महिला रामलीला मंचन दुगड्डा में द्वारीखाल प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने किया प्रतिभाग मातृशक्ति लोककला सांस्कृतिक समिति मानपुर महिला रामलीला कमेटी कण्वनगरी कोटद्वार के सौजन्य से ऐतिहासिक स्थल दुगड्डा में महिला कलाकारों द्वारा किए जा रहे राम लीला मंचन के 5वें दिन प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिंह राणा ने मुख्य अतिथि से रूप में प्रतिभाग किया दुगड्डा पहुचने पर नगर पालिका अध्यक्ष भावना चौहान नगर पालिका सभासदों राम लीला मंचन कमेटी के सदस्यों एवं दुगड्डा वासियों ने राणा का गर्मजोशी से स्वागत किया। नगर पालिका अध्यक्षा भावना चौहान ने नगर पालिका के अर्न्तगत रामलीला मंचन में प्रमुख महेन्द्र राणा को विकास पुरूष एवं प्रत्येक कार्य में सहयोग के लिए धन्यवाद किया प्रमुख महेन्द्र राणा ने अपने सम्बोधन मे कहा कि आज मै पहली बार महिला पात्रों को रामलीला का मंचन करते हुए देख रहा हूं। सभी महिलाएं आत्म विश्वास के साथ अच्छी प्रकार से पात्रों का अभिनय कर रही है। आज सीता हरण का दृश्य मनमोहक रहा। प्रमुख ने महिला पात्रो की खूब जमकर तारीफ की तथा हमें मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शो का अनुकरण करना चाहिए। उन्होने रामलीला कमेटी को इक्कीस हजार रूपये नगद श्री राम की भेट प्रदान की।
इस अवसर पर सभासद आशा देवी, अशोक गोयल,बृजमोहन अनियाल,विक्रम गुसांई,संजय अग्रवाल,अन्जुल शर्मा,जितेन्द्र खर्कवाल एवं बड़ी संख्या मे दर्शक गण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button