News UpdateUttarakhand

पुलिस ने 121 किलो गांजा किया बरामद, दो नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 121 किलों गांजे की तस्करी करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नशा तस्करों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह के दिए गए कड़े दिशा निर्देशों पर हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। सीओ ऑपरेशन निहारिका सेमवाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने श्यामपुर क्षेत्रांतर्गत से बांस बगड़ घाट, चमोली निवासी दिनेश व देवेंद्र को अलग अलग वाहनों से 121 किलों गांजे की तस्करी करते हुए दबोचा गया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी चमोली से लेकर आ रहे थे। यह माल डोईवाला निवासी राजेंद्र को देना था।

Related Articles

Back to top button