EntertainmentNationalNews Update

साइन केयर प्रोडक्शंस का हिंदी बॉलीवुड फीचर फिल्म का हुआ ऑडिशन

देहरादून। आज दिनांक 19 फरवरी 2023 को रीगल सिनेमा मेरठ कैंट में साइन केयर प्रोडक्शंस व डायरेक्टर प्रवीण कुमार की तरफ से हिंदी फीचर फिल्म के लिए ऑडिशन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि अलका चौधरी भाजपा नेता मोदीनगर व हिंदी बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा वर्मा उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्य कलाकार गजेंद्र सिंह श्रीपाल यादव और मीडिया प्रभारी अवतार सिंह गिल आदि मौजूद रहे। ऑडिशन में करीब 35 बच्चों का ऑडिशन हुआ जिनमें से जिनमें से अभिनय के लिए चुने गए कलाकारों में मुख्य कलाकार नीरज, हिमांशु पंवार, चैरी गिल, गुनगुन, खुशबू,करिश्मा, का अभिनय ऑडिशन जज को अच्छा लगा। इन कलाकारों के अभिनय को देखकर हिंदी फीचर फिल्म के लिऐ चुनाव किया गया। साइन केयर प्रोडक्शंस डायरेक्टर प्रवीण कुमार ने मेरठ की मीडिया का आभार व्यक्त किया। फिल्म की शूटिंग बहुत जल्द उत्तर प्रदेश के चिन्हित स्थानों पर की जायेगी। फिल्म समाज को संदेश देने का काम करेगी । जैसे की हमें अपने जीवन में अपनी जिंदगी को लेकर कोई भी लफरवाही नहीं करनी चाहिएं।

Related Articles

Back to top button