News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

प्रतिबंधित इंजेक्शन की खेप के साथ नशा तस्कर दबोचा

रुद्रपुर । जनपद स्तर पर नशे के सौदागरों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई रुद्रपुर कोतवाली पुलिस और एएनटीएफ की टीम ने चैकिंग के दौरान एक नशे के सौदागर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से प्रतिबंधित इंजेक्शन की खेप बरामद की। पुलिस उसे जेल भेजने की कार्रवाई कर रही। कोतवाल विक्रम राठौर के नेतृत्व में एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और पुलिस शनिवार की रात क्षेत्र में नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई को चैकिंग कर रहे। इस दौरान पुलिस ब्लॉक रोड पर पहुंची तो एक संदिग्ध पुलिस को देख वह भागने लगा। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। कोतवाल ने बताया कि पूछताछ में उसने अपना नाम निशा उर्फ निशा गाईन निवासी शक्तिफार्म थाना सितारगंज बताया। वर्तमान में वह वार्ड एक शिवनगर थाना ट्राँजिट कैंप में रह रहा है। उसके कब्जे से 167 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुये। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया। जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। उसका अपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा। टीम में कोतवाल के अलावा एसएसआई कमाल हसन.एसआई बिपुल जोशी,हेड कांस्टेबल आसिफ हुसैन,विनोद खत्री,का विकास रावत आदि शामिल थे।

Related Articles

Back to top button