News UpdatePoliticsUttarakhand

राहुल गांधी  के नेतृत्व में आयोजित कन्या कुमारी से कश्मीर तक निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा की समाप्ति 30 जनवरी 2023 को होगीः-मथुरा प्रसाद जोशी

देहरादून। कंाग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी  के नेतृत्व में करोड़ों लोगों की भागीदारी में आयोजित ऐतिहासिक कन्या कुमारी से कश्मीर तक निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा की समाप्ति दिनांक 30 जनवरी 2023 को राहुल गांधी द्वारा जम्मू-कश्मीर पीसीसी कार्यालय में ध्वजारोहण के साथ समाप्ति की जायेगी। इसी परिपीक्ष में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आगामी 26 जनवरी 2023 से देश भर में ‘‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’’ का शुभारंभ हो रहा है।

     उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी द्वारा उत्तराखंड राज्य के लिए इस अभियान के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक अजय कुमार लल्लू एवं एआईसीसी के उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव के निर्देश पर 30 जनवरी 2023 को राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा के प्रति सद्भावना प्रकट करने हेतु प्रदेश मुख्यालय देहरादून में मानव श्रंखला बनाकर हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जायेगा। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेश उपाध्यक्ष  सूर्यकान्त धस्माना को हाथ से हाथ जोड़ो मानव श्रंखला कार्यक्रम का संयोजक नियुक्त किया है।

     प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने  सूर्यकान्त धस्माना से अपेक्षा की है कि वे देहरादून जिला एवं महानगर अध्यक्षगणों, आनुषांगिक संगठनों के अध्यक्षगणों एवं जनपद के सभी वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श कर कार्यक्रम को सफलता पूर्वक आयोजित करने में सहयोग करेंगे।

Related Articles

Back to top button