News UpdateUttarakhand

सड़क निर्माण कार्य का किया उद्घाटन

हरिद्वार। हजारा ग्रांट वार्ड नंबर 2 की जिला पंचायत सदस्य शहजादी द्वारा अपने पंचायत क्षेत्र के गांवों में विकास कार्यों की शुरुआत की गई। ग्राम पंचायत दादूबांस के लालवाला गांव में इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क निर्माण कार्य का रिबन काटकर उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य शहजादी के प्रतिनिधि उस्मान अली रावत और पूर्व प्रधान ताहिर चौधरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उस्मान अली रावत ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने विकास कार्यों के लिए शहजादी को जिला पंचायत सदस्य बनाया है।
जनता का विश्वास टूटने नहीं दिया जाएगा। जिला पंचायत की सारी निधि क्षेत्र के विकास में लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बहुत कार्य होने हैं। दो वर्ष से जिला पंचायत द्वारा क्षेत्र का विकास कार्य रुका हुआ था। स्थानीय विधायक रवि बहादुर द्वारा भी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी लाई जा रही है। पूर्व प्रधान ताहिर चौधरी ने कहा कि जनता ने कार्य करने वाली जिला पंचायत सदस्य को चुना है। वह क्षेत्र में कार्य करवाने के लिए वचनबद्ध हैं। क्षेत्र की जनता के सहयोग से जिला पंचायत सदस्य और विधायक मिलकर क्षेत्र का विकास करेंगे। इस अवसर पर अय्यूब चौधरी, मेहराब चौधरी, असलम, हारून, सुलेमान, महरूफ सलमानी, सरफराज रावत, बिट्टू सैनी, हरजीत, इकराम, बूंदू प्रधान सहित आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button