News UpdatePoliticsUttarakhand

सुशील राठी बने अखिल भारतीय असंगठित कामगार एवं0 कर्मचारी कांग्रेस के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी

देहरादून।  अखिल भारतीय असंगठित कामगार एवं  कर्मचारी कांग्रेस ¼KKC½  द्वारा उत्तराखंड में पूर्व असंगठित कामगार एवं  कर्मचारी कांग्रेस कमेटी को भंग करते हुए पूर्व राज्य मंत्री/पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड किसान कांग्रेस कमेटी, श्री सुशील राठी को उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री करन माहरा ने सुशील राठी को पदभार ग्रहण करने पर अपनी बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की।

      इस मौके प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  करन माहरा ने कहा कि श्री सुशील राठी जी द्वारा प्रदेश जो असंगठित कामगार/कर्मचारी/मजदूरों जो उत्तराखंड प्रदेश में भाजपा सरकार से आहत हैं उनकी आवाज को बुलंद तरीके से उठाने का किया जाएगा एवं भाजपा सरकार को उनके झूठे वादे का आईना दिखाए जाने का काम किया जाएगा।

      प्रदेश प्रभारी सुशील राठी ने बताया कि शीघ्र ही असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस कमेटी द्वारा उत्तराखंड प्रदेश में मजबूत कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा एवं प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कार्य किया जाएगा।

      इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी, महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, महामंत्री नवीन जोशी, महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी, वीरेन्द्र पोखरियाल, मानवेन्द्र सिंह, अमन कुमार, सुरेश पटेल, टिकम सिंह,अजय दास, महाराज, सोमपाल, डॉ0 संदीप कुमार, दिनेश कुमार, रिजवान खान, मसरूफ चौधरी, फिरोज खान, कुलवन्त सिंह, शकील मंसूरी, सुर्या प्रकाश भट्ट आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button