News UpdateUttarakhand

रूफ गर्डनिंग के लिए पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चुना गया देहरादून

देहरादून। शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को घर की छतों पर रूफ गार्डनिंग के जरिए जैविक सब्जी उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। सरकार ने रूफ गर्डनिंग के लिए पायलट प्रोजेक्ट के रूप में देहरादून को चुना है। जल्द ही इस योजना को प्रदेश भर में लागू किया जाएगा।
कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में रूफ गार्डनिंग की अपार संभावनाएं हैं। इसी तर्ज पर शहरी क्षेत्रों में सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार रूफ गार्डनिंग योजना को संचालित करने जा रही है। इसको बढ़ावा देने के लिए 25 दिसंबर से दो जनवरी तक प्रदेश में रूफ गार्डनिंग सप्ताह मनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों व पेस्टीसाइड के उपयोग से लोगों को रसायन मुक्त सब्जी नहीं मिल रही है, लेकिन रूफ गार्डनिंग से लोग अपने घर की छतों पर अपनी जरूरत के लिए जैविक तरीके से सब्जी उत्पादन कर सकते हैं। यह स्वास्थ्य के लिहाज से भी लाभकारी होगा। शहरी क्षेत्रों में लगातार कृषि योग्य भूमि कम होती जा रही है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में रूफ गार्डनिंग, पोषक तत्व प्रबंधक, सब्जी उत्पादन की तकनीकी, जैविक उत्पादन की जानकारी दी गई।

Related Articles

Back to top button