AdministrationNews UpdateUttarakhand

नगर निगम दवारा 47 बड़ी दुकानों में किए गए चालान वसूला गया ₹57900 का जुर्माना

देहरादून। सिंगल यूज प्लास्टिक रोकथाम को लेकर आज नगर निगम देहरादून में 47 बड़ी दुकानों में चालान किए गए जिन से ₹57900 का जुर्माना वसूला गया।  भारत सरकार के केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दिल्ली से आई हुई टीम द्वारा आज नगर क्षेत्र देहरादून में दुकानों में छापामारी की जा रही है. टीम के साथ डॉ अविनाश खन्ना मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी एसपी जोशी सहायक नगर आयुक्त , स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी श्री चतुर्वेदी जी , सहायक अभियंता श्री नेगी जी निगम के सफाई निरीक्षक सुपरवाइजर टीम के साथ बने हुए हैं और लगातार चालानी कार्रवाई की जा रही है. एस यू पी जब्ती की कार्रवाई भी निरंतर जारी है।

Related Articles

Back to top button