News UpdateUttarakhand

सीएम पुष्कर सिंह धामी अचानक पहुंचे चिंतन शिविर में

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी बुधवार को अचानक चिंतन शिविर में पहुंचे। उन्होंने सभागार में सबसे पीछे की पंक्ति में बैठकर पूरी गम्भीरता से देख व सुन रहे अधिकारियों व विशेषज्ञों का विचार विमर्श किया। तीन दिवसीय चिंतन शिविर में चल रहे वैचारिक मंथन पर सीएम की सीधी नजर है।
मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में चल रहे चिंतन शिविर के समापन सत्र में देर सायं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक सरदार पटेल भवन सभागार में पहुँचे और अन्य अधिकारियों के मध्य बैठकर एक श्रोता के रूप में विचारों को सुनने लगे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान बेहद गंभीरता के साथ प्रस्तुतिकरण को देखने के साथ ही अधिकारियों के विचारों और सुझावों को सुना।

Related Articles

Back to top button