AdministrationNews UpdateUttarakhand

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलाया गया विशेष अभियान

देहरादून। (जि सू का) जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग, भंडारण एवं परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई किए जाने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में  आज नगर पालिका टीम डोईवाला द्वारा अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।  अभियान के दौरान एक सेल्समैन को प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक विक्रय करते हुए पकड़ा गया। जिससे प्रतिबंधित 7 पेटी प्लास्टिक गिलास और एक पेटी चम्मच एवं अन्य सिंगल यूज प्लास्टिक  जब्त किया गया। साथ ही आरोपी पर (एक लाख रुपए) ₹100000 जुर्माना आरोपित करते हुए वसूली की गई।
     जिलाधिकारी द्वारा नगर निगम देहरादून एवं ऋषिकेश सहित समस्त नगर पालिका परिषदों के अधिशासी अधिकारियों एवं नामित किए गए नोडल अधिकारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान चलाते हुए कार्रवाई करने के साथ ही जन जागरूकता अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button