News UpdateUttarakhand

सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

बागेश्वर। स्कूटी और डंफर की आमने सामने सीधी भिड़त में स्कूटी सवार की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग साढ़े 12 बजे बागेश्वर जिले के कठायतबाड़ा में कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल के पास डंपर से स्कूटी संख्या 02,ए, 9708 की सीधी भिड़त हो गई। स्कूटी सवार मुकेश सिंह पुत्र जगत सिंह निवासी ठाकुरद्वारा तहसील बागेश्वर की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पवन सिंह पुत्र सुन्दर सिंह निवासी आरे तहसील बागेश्वर उम्र 35 घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा ने बताया की मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। इधर, जिले में सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अधिकतर घटनाएं रात में हो रही हैं। जिससे पुलिस की रात्रि गश्त पर भी प्रश्न उठने लगे हैं। बीते रोज बैजनाथ में एक पीआरडी जवान की भी सड़क हादसे में मौत हो गई थी। बाइक में सवार एक अन्य घायल हो गया था। रात में सड़कों में दौड़ रहे वाहनों पर पुलिस शिकंजा कसने में नाकाम रही है।

Related Articles

Back to top button