News UpdateUttarakhand

बालिका वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल एवं हिम ज्योति और बालक वर्ग मे हेरिटेज एवं प्रेजिडेंसी स्कूल का फ़ाइनल में प्रवेश

देहरादून। द हेरिटेज स्कूल के तत्ववाधान में आयोजित जान जे सुखिया वॉलीबॉल मेमोरियल टूर्नामेंट के बालिका वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल एवं हिम ज्योति स्कूल तथा बालक वर्ग में प्रेजिडेंसी स्कूल एवं हेरिटेज स्कूल ने खि़ताबी दौर में प्रवेश किया।
हेरिटेज स्कूल के वॉलीबॉल मैदान पर खेले गये बालिका वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल ने प्रेजिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल क़ो 15-3,15-6 से एवं हिम ज्योति स्कूल ने हेरिटेज स्कूल 15-9,15-5 से हरा कर फ़ाइनल में प्रवेश किया स बालक वर्ग में प्रेजिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल ने आर्मी पब्लिक स्कूल, क्लेमनटाउन क़ो 25-21,26-24 से एवं हेरिटेज स्कूल ने एस जी आर आर स्कूल सहस्तरधारा क़ो 25-18,25-18 से हरा कर खि़ताबी दौर में प्रवेश किया। मैचों का संचालन अमित असवाल, कशिक असवाल, सपना रावत, दिनेश राणा, संजय थापा ने किया। दोनों वर्गाे के फ़ाइनल मैच शनिवार 12-11-2022क़ो 2.30 बजे से खेले जायँगे।

Related Articles

Back to top button