News UpdateUttarakhand

गुरू़द्धारा ज्ञान गोदड़ी जा रहा सिख जत्था हिमाचल बाॅर्डर पर रोका

देहरादून। मंगलवार सुबह हरिद्वार के गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी जा रहे सिख जत्थों को हिमाचल बॉर्डर पर रोक दिया गया है। इसे लेकर कुल्हाल चेक पोस्ट पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पंजाब से सिख जत्घ्थे मंगलवार की सुबह पांवटा साहिब पहुंच गए थे। जिन्हे कुल्हाल चैक पोस्ट पर रोक दिया गया। इसके लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था। जत्थे पांवटा साहिब से जैसे ही उत्तराखंड में प्रवेश करने लगे तो एसडीएम विनोद कुमार और पुलिस अधिकारियों ने उन्हें पुल पर ही रोक दिया। एसडीएम विनोद कुमार, एसपी देहात कमलेश उपाध्याय, सीओ संदीप नेगी, कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट जत्थे में शामिल व्यक्तियों से वार्ता कर रहे हैं। किसी को भी उत्तराखंड में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है।हिमाचल बार्डर के पुल पर जत्थों को रोककर पुलिस अधिकारी उनसे बात कर वापस जाने को कह रहे हैं। हरिद्वार में लंबे समय से गुरुद्वारा ज्ञानगोदड़ी विवाद चल रहा है। जिसको लेकर हर साल पंजाब, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश से कई जत्थे हरिद्वार जाने की कोशिश करते हैं।

Related Articles

Back to top button