News UpdateUttarakhand

सीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक, इंस्पेक्टर नेहरू कालोनी सस्पेंड

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। मामला का खुलासा होते ही देहरादून पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। एसएसपी ने सख्ती दिखाते हुए इंस्पेक्टर को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए। देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी की फ्लीट रास्ता भटक गई थी।
शुक्रवार देर रात दून विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री धामी को इगास के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होना था। पुलिस ने रिस्पना पुल से नेहरू कॉलोनी थाने की फ्लीट ने रिसीव किया। लेकिन, यहां दून विश्वविद्यालय चौक पर फ्लीट दूसरे रास्ते पर चली गई। रास्ता भटकने की वजह से फ्लीट को वापस मोड़ना पड़ा। इसी चौक पर फ्लीट दो बार घूम गई। इससे कार्यक्रम में पहुंचने में सीएम धामी को देरी भी हुई। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने इंस्पेक्टर मुकेश त्यागी को सस्पेंड कर दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय एवं शासन की शिकायत पर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने यह आदेश जारी कर दिया है।

Related Articles

Back to top button