News UpdateUttarakhand

चोरी की 11 बाइक सहित दो दबोचे

हरिद्वार। बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के निशानदेही पर चुराई गई 11 बाइक बरामद की गयी है। पुलिस के अनुसार आरोपियों को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे एक बाइक का सौदा करने हरिद्वार आए थे।
जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक बेचने हरिद्वार आए पथरी के दो शातिर को धर दबोचा। पुलिस ने उनके पास से चोरी की बाइक भी बरामद कर ली। पूछताछ में आरोपियों ने 11 चोरी की घटना को वारदात देने की बात कबूल की। इन आरोपियों के निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छिपा कर रखी गई चोरी की बाइक भी बरामद की। पकड़ी गई बाइकों में से 5 बाइक कोतवाली हरिद्वार क्षेत्र की, एक बाइक ऋषिकेश, जबकि पांच अन्य बाइक अलग-अलग स्थानों से चुराई गई थी। पुलिस अब इन बाइकों के मालिकों का पता लगाने में लगी हुई है.।
एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा पथरी निवासी शिवम और मोहित दो बाइक चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन लोगों की कोशिश रहती है कि जहां भी बाइक खड़ी मिले, उसका ताला तोड़ बाइक लेकर फरार हो जाते हैं। कुछ दिन मामला शांत होने तक यह बाइक को छिपाकर रखते हैं, उसके बाद यह बाइक को बेच देते हैं।

Related Articles

Back to top button