News UpdateUttarakhand

भर्ती परीक्षाओं में धांधली को लेकर किया प्रदर्शन

ऋषिकेश। यूकेडी ने भर्ती परीक्षाओं में धांधली को लेकर रविवार को भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि भर्ती परीक्षाओं में धांधली बेरोजगार युवाओं के साथ धोखाा है। इस मामले की सीबीआई जांच करवाई जानी चाहिए।
रविवार को भानियावाला तिराहे पर उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंककर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष संजय डोभाल ने कहा कि प्रदेश में नेता अपने चहेतों को नौकरियां बांट रहे हैं। इनमें व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश में सभी घरों में बेरोजगार युवक नौकरी के लिए आस लगाए बैठे हैं। लेकिन उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। प्रदेश में होने वाली सभी भर्ती परीक्षाओं में धांधली हो रही है। कहा कि यूकेएसएसएससी की परीक्षा हो या फिर विधानसभा में भर्ती प्रक्रिया हो, सभी जगहों पर धांधली चल रही है। इस मामले में सीबीआई जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में केन्द्रपाल सिंह तोपवाल, धर्मवीर सिंह गुसाईं, अवतार सिंह बिष्ट, सुरेन्द्र सिंह चैहान, पेशकार गौतम, जीवानंद भट्ट, विनोद कोठियाल, अरविंद बिष्ट, वीना नेगी, संजू कृषाली, भावना मैठाणी, विनय भट्ट, शशिबाला आदि रहे।

Related Articles

Back to top button