News UpdateUttarakhand

नर्सिंग बेरोजगारों एवं संविदा कर्मचारियों ने निकाला कैंडल मार्च

देहरादून। नर्सिंग भर्ती शुरू करने की मांग को लेकर संविदा एवं बेरोजगार महासंघ से जुड़े नर्सिंग बेरोजगारों एवं संविदा कर्मचारियों ने रविवार देर शाम कैंडल मार्च निकाला। परेड ग्राउंड से घंटाघर होते हुए गांधी पार्क तक मार्च निकाला और भर्ती शुरू करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि वह तब तक वह धरने से नहीं उठेंगे, जब तक शासनादेश नहीं हो जाएगा। उधर, एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष हरि कृष्ण की अगुवाई में स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत और विधायक विनोद चमोली से मिला। दोनों ने उन्हें जल्द उनकी समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। अध्यक्ष हरी कृष्ण ने कहा कि शासनादेश न होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान गोविंद सिंह रावत, प्रवीण रावत, अजीत गैरोला, पुष्कर, अलका, नीतू, मोनिका, विकास, अजीत देवेंद्र, शैलेश, राही, संजू, भगवत, हिमांशु, अमिता धीमान, अरविंद, प्रीतम, विनोद, पूजा, रवि रावत, जगदीप, रेनू, आरती, मनवीर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button