News UpdateUttarakhand

लाखों की धोखाधड़ी के मामले में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हरिद्वार। सिडकुल की एक कंपनी में लाखों की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कंपनी के प्रतिनिधि गोपाल बिष्ट ने शिकायत कर बताया कि कोरियर कंपनी को जो कोरियर किया गया था, उसमें वह सामान नहीं निकला जो उन्होंने भेजा था। एयूएसएल फार्मा ने 14 जुलाई को कोरियर के माध्यम से बिल ले लिया था। जिसे खोलने पर पता चला कि माल सिंगल पैक में था। आरोप है कि उसकी फर्म को षडयंत्र के तहत धोखा दिया गया। जिसकी सूचना इंडिया ग्लाइकोल्स के अधिकारी दिवाकर को फोन पर दी। आरोप लगाया कि कोरियर कंपनी के कर्मचारियो और प्रभ एसोसिएटस सेलाकुई ने मिलकर टूटी सील का फायदा उठाकर उच्च मूल्य के माल को बदल दिया। बिना किसी अधिकार के दो दिन सामान अपने पास रखा। हेराफेरी कर 12 लाख रुपये से अधिक रकम की फर्म को हानि पहुंचाई है। फर्म की साख धूमिल की गई और फर्म के साथ धोखाधड़ी की है।

Related Articles

Back to top button