News UpdateUttarakhand

युवक के बहते हुए शव को कांवड़ियों ने बाहर निकाला

हरिद्वार। रसियाबड़ के पास पूर्वी गंगा नहर से एक युवक के बहते हुए शव को कांवड़ियों ने बाहर निकाला। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची थाना श्यामपुर पुलिस ने युवक की पहचान करने की कोशिश की। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। वहीं पुलिस ने पंचनामा भर शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। थानाध्यक्ष श्यामपुर अनिल चौहान ने बताया कि नहर से मिले शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव दो दिन पुराना प्रतीत होता है। शव को पंचनामा भर मोर्चरी में रख दिया गया है।

Related Articles

Back to top button