News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

द्रौपदी मुर्मू के बढ़त बनाने पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

हरिद्वार। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के बढ़त बनाने पर भाजपाइयों ने खुशी जाहिर की। मध्य हरिद्वार मंडल भाजपा ने चंद्राचार्य चौक पर पहुंचकर एक दूसरे को बधाई दी। भाजपाइयों ने मिठाई खिलाकर खुशी जताई।
जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि एनडीए की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू अपने प्रतिद्वंद्वी यशवंत सिन्हा से बढ़त बनाए हुए हैं। मंडल अध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र पार्टी है जहां महिलाओं को सम्मान दिया जाता है। खुशी जताने वालों में जिला
उपाध्यक्ष अनिल अरोड़ा, संदीप गोयल, लव शर्मा, मंडल महामंत्री सिद्धार्थ कौशिक, पार्षद राजेश शर्मा, डॉ. विशाल गर्ग, कुसुम गांधी, अंश मल्होत्रा, सविता यादव, तीरथ पाल रवि, गौरव वर्मा आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button