News UpdateUttarakhand

भगवान शंकर की विशेष पूजा-अर्चना में पूर्व मंत्री बंशीधर भगत ने भाग लिया

हरिद्वार। दक्षिण काली मंदिर में चल रही भगवान शंकर की विशेष पूजा-अर्चना में पूर्व मंत्री बंशीधर भगत ने भाग लिया। इस मौके पर शिव अनुष्ठान कर रहे निंरजन पीठाधीश्वर आचार्य महाण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि देवों के महादेव शिव ही संसार का आदि और अनंत हैं। श्रद्धा और विश्वास के साथ भगवान शिव की शरण में आने वाले साधक के जीवन की सभी दुश्वारियां दूर हो जाती हैं। इस अवसर पर स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, स्वामी रघुवीरानन्द, स्वामी विवेकानंद ब्रह्मचारी, स्वामी कृष्णानंद ब्रह्मचारी, महंत लालबाबा, बाल मुकुंदानंद ब्रह्मचारी, स्वामी अनुरागी महाराज, पुजारी सुधीर पाण्डे सहित सैकड़ों श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button