News UpdateUttarakhand

राज्य सरकार निजी भूमि पर खड़े पेड़ काटने की अनुमति देने के प्रस्ताव पर पुनर्विचार करें

हरिद्वार। एसएमजेएन पीजी कालेज में इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी ऑफ इंडिया हरिद्वार चौप्टर की बैठक को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. एसके बत्रा ने कहा कि राज्य सरकार को निजी भूमि पर खड़े पेड़ काटने की अनुमति देने के प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने एवं सभी प्रासंगिक पहलुओं पर पुनः चिंतन करना चाहिए।
डॉ. बत्रा ने कहा कि कृषि भूमि पर कृषि उपज के लिए उगाये जाने वाले वृक्षों को काटने की अनुमति तभी दी जानी चाहिए जब उसी प्रकार का पौधरोपण उस भूमि पर पुनः किया जाना सुनिश्चित किया जाए तथा कृषि भूमि का उपयोग अन्य किसी व्यवसायिक गतिविधियों के लिए परिवर्तित नहीं किया जाये। बैठक के उपरांत गुडविल सोसाइटी के अध्यक्ष मधु सूदन अग्रवाल, डॉ सुनील कुमार बत्रा, आर्य प्रवीण वैदिक अवकाश चन्द्र सक्सेना, डॉ अमिता मल्होत्रा, डॉ शिखा ममगाई, विश्वास सक्सेना, मुकेश सक्सेना, एवं आर्य प्रभात सैनी ने कालेज परिसर में पौधरोपण भी किया। सोसाइटी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. आर के भटनागर ने पर्यावरण के साथ सतत् विकास की अवधारणा को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में हरेला पर्व का संदेश पर्यावरण के संरक्षण का संदेश है।

Related Articles

Back to top button