News UpdateUttarakhand

दो वाहनों की टक्कर में 12 लोग घायल

रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में महिंद्रा पिकअप और डीसीएम ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पास ही के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि महिंद्रा पिकअप में 18 लोग सवार थे, जो पंजाब से हरिद्वार स्नान के लिए आए थे। हादसे का कारण ओवरटेटिंक को बताया जा रहा है।
सोमवार सुबह भगवानपुर मार्ग स्थित पुहाना गांव के पास महिंद्रा पिकअप और डीसीएम ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। हादसे में 12 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें करौंदी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ये पंजाब के सभी लोग रविवार को पंजाब के पटियाला के पातड़ा गांव से हरिद्वार गंगा स्नान के लिए आए थे। सोमवार सुबह वापस जाने के दौरान ये हादसा हुआ। हादसे के बाद डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया है। वहीं, मामले में एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि डीसीएम चालक की तलाश की जा रही है। घायलों की तरफ से तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button