News UpdateUttarakhand

कोरोना योद्धा राजकरण सिंह को अर्पित की श्रद्धाजंलि

ऋषिकेश। ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट एवं सिंह परिवार के सदस्यों ने लखनऊ निवासी गंगा व गौ प्रेमी और कोरोना योद्धा स्वर्गीय राजकरण सिंह ऊर्फ मुन्ना सिंह के भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये उनकी आत्मा की शान्ति हेतु मौन रखा। जानकीपुल पूर्णानंद घाट गंगा तट पर महिलाओं द्वारा होने वाली माँ गंगा की आरती स्वर्गीय श्री स्वर्गीय राजकरण सिंह ऊर्फ मुन्ना सिंह को समर्पित की। कोरोना संक्रमण काल में उन्होंने जान की परवाह किए बगैर लोगों को संक्रमण से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, कोरोना संक्रमण काल के दौरान 1000 लोगों को प्रतिदिन भोजन की व्यवस्था कराना।
स्वर्गीय राजकरण सिंह ऊर्फ मुन्ना सिंह की याद में आज पूर्णानंद घाट में विशेष पूजन और श्री गीता पाठ का आयोजन किया गया जिसमें सम्पूर्ण सिंह परिवार ने हस्सा लिया। उन्होंने जीवनपर्यन्त माँ गंगा, गौ और पर्यावरण संरक्षण के लिये कार्य किया। डॉक्टर सुनील दत्त थपलियाल कर्मठ संयोजक आवाज साहित्य संस्था ने कहा कि अद्भुत व्यक्तित्व, सरल हृदय और प्रभु के श्री चरणों में समर्पित जीवन था स्वर्गीय श्री राजकरण सिंह ऊर्फ मुन्ना सिंह जी का। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करे।
राजकरण सिंह ऊर्फ मुन्ना सिंह जब तक जियें, दिल से जिये और दूसरों को भी जीने का एक अन्दाज दे गये और बता गये कि गृहस्थ होते हुये संत जीवन कैसे जिया जाता है। सात्विकता और सरलता के साथ वे हमेशा सत्संग, ध्यान, साधना और सेवा में लीन रहते थे। उनकी वाणी में, कर्म में और विचारों में भक्ति की त्रिवेणी बहती थी। गौ माता, माँ गंगा और प्रकृति के प्रति उनका अगाध प्रेम था। आज वे हम सब के बीच भौतिक रूप में तो नहीं है परन्तु अपने सेवा कार्याे से वे हमेशा जीवंत रहेंगे। महिला गंगा आरती में मुख्य रूप से डॉक्टर ज्योति शर्मा, गंगा भक्त सोनल पांड्या, सुशीला सेमवाल, संध्या शुक्ला, आचार्य अभिनव पोखरियाल, दिल्ली से आनन्द गुप्ता, डब्बू सिंह, जस करन सिंह, कुलदीप सिंह, सतीश कुमार, अंकित कुमार, आकाश क्यार आदि राजकरण सिंह ऊर्फ मुन्ना सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि ईवर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button