News UpdateUttarakhand

शपथ ग्रहण समारोह में कुमाऊंनी वेशभूषा में नजर आईं मंत्री रेखा आर्य

देहरादून। परेड ग्राउंड में आयोजित सीएम व मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री रेखा आर्य कुमाऊंनी वेशभूषा में नजर आईं। अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर सीट से विधायक रेखा आर्य शपथ लेने आईं तो रेखा ने पारंपरिक उत्तराखंडी परिधान पहने थे। रेखा आर्य ने लाल रंग का पिछौड़ा पहन रखा था। इसे पहाड़ में हर मांगलिक आयोजन पर पहनते हैं। मांग टीका रेखा आर्य के ठेठ पहाड़ी कल्चर को दर्शा रहा था। रेखा आर्य ने नथुली भी पहनी थी। अब यदा-कदा ही दिखाई देने वाला गुलोबंद भी रेखा ने पहन रखा था। सोमेश्वर विधायक ने गले में हंसुली भी पहन रखी थी। शपथ ग्रहण करने आई रेखा आर्य ने लंबे से झुमके भी कान में पहन रखे थे। देवभूमि उत्तराखंड में खास मौकों पर महिलाएं रंगीला-पिछौड़ा पहनती हैं। शादी और अन्य मांगलिक कार्य में इस परिधान को महिलाएं पहनती हैं। इसका उत्तराखंड में खास महत्व है।

Related Articles

Back to top button